टूट गए दुल्हन के अरमान ! पति का सच जानकर मचा दिया शोर, शादी के 1 दिन बाद ही थाने मे हुआ फैसला…

राज्यों से खबर

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी के बाद सुहागरात पर दुल्हन को दूल्हे की हकीकत का पता चला, तो उसने शोर मचा दिया। वह रात में ही थाने पहुंच गई। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी आ गए। इसके बाद पंचायत हुई। अंत में जब दुल्हन नहीं मानी तो मायके वाले उसे अपने साथ ले गए।

यहां का है मामला

किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात एक दुल्हन के अरमान सुहागरात के दिन ही टूट गए। नवविवाहिता ने अपने मायके वालों को फोन कर बुलाया और बताया कि पति नपुंसक है। मामला थाना किशनी पहुंचा और वहां शनिवार सुबह तक पंचायत हुई। आखिरकार विवाहिता अपने मायके वालों के साथ चली गई।

दो मार्च को हुई थी शादी

युवक की शादी दो मार्च को इटावा क्षेत्र की रहने वाली एक युवती  के साथ हुई थी। शुक्रवार को पत्नी को विदा कराकर घर आया। घर में पूजा पाठ के साथ अन्य रीति रिवाज पूरे कराए गए। नई बहू के घर में आने से सभी लोग खुश थे। घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन रात को दुल्हन कमरे में दूध का गिलास लेकर गई, तो कुछ देर बाद ही परिजनों के होश उड़ गए।

थाने पहुंचा मामला 

नवविवाहिता शोर मचाने लगी और उसने तुरंत ही अपने मायके वालों को फोन कर दिया। मायके वालों के आने के बाद विवाहिता ने उन्हें बताया कि पति नपुंसक है। इसके बाद मामला थाने पहुंचा और पंचायत शुरू हुई। शनिवार की सुबह दोनों पक्ष के बीच हुई पंचायत में कोई हल ना निकल सका इसके बाद विवाहिता अपने पिता और परिजनों के साथ मायके चली गई। थाना क्षेत्र में सुहागरात के दिन हुई उक्त घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *