धर्म की राजनीति करने वाली BJP को कर्नाटक की जनता ने नकारा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में होगी पुनरावृत्ति – राजीव महर्षि

खबर उत्तराखंड

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कर्नाटक चुनाव मे हुई कांग्रेस की जीत के बाद बीजेपी पर निशाना साधा है, महर्षि ने कहा की धर्म की राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी को कर्नाटक की जनता ने मुहतोड़ जवाब दिया है।भारत के करोड़ों लोगों के इष्ट बजरंगबली को एक संगठन को समकक्ष रखना ठीक नही था कर्नाटक की प्रबुद्ध जनता ने उसको नकार दिया और परिणाम आपके सामने है।ऐसा ही हम उत्तराखंड की जनता से आने वाले चुनाव में आशा करते है की वो भी  बीजेपी की इस प्रकार की चालों को नकार कर कांग्रेस को अवसर देंगे और हमारी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को सलाह है की जनता की जरूरत के जो मुद्दे हैं उन पर अपना ध्यान केंद्रित करें  न कि जनता को इनसे भटकाएं।

महर्षि ने ने कहा, कर्नाटक की जनता का संदेश कांग्रेस संभालेगी सारा देश। कर्नाटक में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिल रहा है। कर्नाटक में बजरंग बली ने अपने नाम का दुरुपयोग करने वाली कालनेमियों की पोल खोल कर रख दिया। बजरंग बली के नाम का दुरुपयोग करने वाली भारतीय जनता पार्टी धूल चाटने को मजबूर हो गई है। कर्नाटक से एक बार फिर से लोकतंत्र की जड़ें पुष्पित और पल्लवित हुई है। कर्नाटक की जनता ने भाजपा के भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ जनता ने जनादेश दिया है।कांग्रेस पार्टी को देश की जनता एक बार फिर से सिर आंखों पर बैठाने जा रही है। कर्नाटक से शुरुआत हुई है, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में इसकी पुनरावृत्ति होने जा रही है। पूरे देश में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *